पुणे, (mediasaheb.com) ओपनरों
लोकेश राहुल (54) और शिखर धवन (52) के बेहतरीन अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन
से भारत ने श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले
में शुक्रवार को 78 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। भारत ने इस तरह श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वीं सीरीज जीत हासिल की।
भारत ने 20 ओवर में
छह विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका
को 15.5 ओवर में मात्र 123 रन पर ढेर कर दिया। सीरीज का गुवाहाटी में पहला मैच बारिश के
कारण रद्द रहा था जबकि टीम इंडिया ने इसके बाद इंदिर और पुणे में अगले दो मैच जीत
कर सीरीज अपने नाम की।
भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह लगातार 12वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत है। भारत ने इससे पहले श्रीलंका को
चार टी-20, चार वनडे और तीन टेस्ट सीरीज में हराया
था। भारत इस तरह पिछले 12 वर्षों में श्रीलंका के खिलाफ कोई सीरीज
नहीं हारा है।(वार्ता)
Wednesday, October 14
Breaking News
- कुरुषनार का कायकल्प: जहाँ कल तक गूंजती थीं बारूद की आहटें
- रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी करें, पीएम-उषा की राशि का समय-सीमा में करें उपयोग : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- प्रदेश राष्ट्रीय पोषण माह में देश में तीसरे स्थान पर
- 14 अक्टूबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
- WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
- राजधानी भोपाल के मौजूदा ट्रांसमिशन कॉरिडोर में ही बढ़ेगी विद्युत पारेषण क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर
- सारंगढ़ के महाविद्यालय में गुंजा ‘कोई मतदाता छूटे ना’ का संदेश
- विगत दो सप्ताह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ग्रामोद्योग सचिव राजेश सिंह राणा ने किया छत्तीसगढ़ रेशम सेतु का निरीक्षण


