भोपाल,(mediasaheb.com ) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के बीच चल रहा घमासान अब जगजाहिर होने लगा है। विधानसभा चुनाव के बाद सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर अब तक सियासी ड्रामा चलता रहा। इस दौरान विभिन्न मौकों पर सिंधिया की कांग्रेस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। लेकिन सोमवार को सिंधिया ने जो किया उससे प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक हड़कम्प मच गया।
लंबे समय से खामोश चल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को सिंधिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट से पार्टी का नाम हटा दिया है। सिंधिया ने ट्विटर प्रोफाइल पर खुद को समाज सेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है। इससे पहले सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद अपने पद में बदलाव किया था। सिंधिया ने ट्विटर प्रोफाइल पर कांग्रेस महासचिव, 2002-2019 तक गुना लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लिखा था। लेकिन अब उन्होंने इसे भी हटाकर खुद को समाज सेवक और क्रिक्रेट प्रेमी लिख दिया है। सिंधिया ने अपनी नई प्रोफाइल में कांग्रेस का कोई जिक्र नहीं किया है। सिंधिया के इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कम्प मच गया है। इसे सिंधिया की लंबे समय से पार्टी से चल रही नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि खुले तौर पर सिंधिया ने इसे स्वीकार नही किया है।
लंबे समय से खाली मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपने की मांग की जाती रही है। बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वॉइन करने की अटकलें जोरों पर थी। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बात को खारिज कर दिया था। लेकिन अब अपने सोशल मीडिया एकाउंट से नाम हटाकर सिंधिया ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हड़कम्प मचा दिया है। (हि.स.)।
Monday, September 7
Breaking News
- Jio का ₹3,599 वाला धांसू प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा
- चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल
- US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर
- 2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज
- 50 दिन में फिर ट्रांसफर, IAS नेहा बोलीं- ‘हतोत्साहित हूं’; कर्मचारियों की धमकी की शिकायत पर हटाने का आरोप
- MP में जहरीली शराब से 3 और मौतें, आंकड़ा 18 पहुंचा; CM मोहन यादव बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
- भादौ की दूसरी सवारी में 6 घंटे दर्शन देंगे महाकाल, 15 किलो की पोशाक में निकलेगी ‘राजसी’ टोली
- बिहार में बाढ़ का कहर, 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; 12 जिलों में राहत अभियान तेज
- अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद मेसी का धमाका, इंटर मियामी के लिए दो गोल में किया सहयोग
- ChatGPT के फ्री वर्जन में दिखेंगे Sponsored Ads, जानें आपकी पर्सनल चैट कितनी रहेगी सेफ


