कोलकाता,(mediasaheb.com) पश्चिम बंगाल के एक अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) ने अपनी खोई हुई बिल्ली को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उनका नाम उत्तम अधिकारी है। वह पश्चिम मेदिनीपुर के एडीएम के पद पर तैनात हैं।
अधिकारी ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए अपनी बिल्ली की एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बिल्ली खो गई है। उसका नाम पूच्चू है और वह उसे अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं। एडीएम ने कहा है कि जो भी व्यक्ति उनकी बिल्ली ढूंढकर उन्हें वापस पाने में मदद करेगा उसे 2000 रुपये का इनाम देंगे।
उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि जान से ज्यादा प्यारी मेरी पूच्चू काली पूजा यानी दीपावली वाले दिन से कहीं चली गई है और लाख कोशिशों के बावजूद वापस नहीं मिली है। इसीलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह मेरी प्यारी पूच्चू को ढूंढने में मदद करें। जो भी उसे ढूंढकर मुझ तक पहुंचाएगा उसे 2000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने अपनी बिल्ली की तस्वीर भी अपने फेसबुक पर डाली है। (हि.स.)।
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


