कमचटका, (mediasaheb.com) रूस के कमचटका पेनिनसुला में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ रशिअन एकैडमी ऑफ साइंसिस ने यह जानकारी स्पूतनिक को दी।
भूकंप का केन्द्र यूएसटी कमचटका सेटेलमेंट से 120 किलोमीटर दूर, जमीन से 54 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है और कोई हताहत भी नहीं हुआ है। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि कमचटका रिंग ऑफ फायर क्षेत्र के अंदर आता है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। (हि.स.)।


