एंटवर्प, (mediasaheb.com) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को पांचवें और अंतिम मैच में विश्व चैंपियन बेल्जियम को 5-1 के बड़े अंतर से हराया। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने दौरे के दौरान सभी पांच मैच जीते। इस तरह बेल्जियम दौरे पर भारत ने अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा।
भारत ने इस दौरे पर पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराया। अगले दो मैचों में स्पेन पर 6-1 और 5-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद फिर से बेल्जियम को पिछले मैच में 2-1 से हराने के बाद आखिरी मैच में इसी टीम को 5-1 से हराया।
गुरुवार को आखिरी मैच में सिमरनजीत सिंह के गोल से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद बेल्जियम ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नौवें मिनट में कृष्णन बी. पाठक ने पेनल्टी कॉर्नर बचा लिया। दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने 16वें मिनट में बैक-टू-बैक पेनल्टी कॉर्नर जीते लेकिन पाठक ने फिर वही मुस्तैदी दिखाई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोलों की बारिश शुरू कर दी। ललित उपाध्याय ने 35वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 36वें मिनट में ही युवा विवेक सागर प्रसाद ने गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने 42वें और रमनदीप सिंह ने 43वें मिनट में गोल दागकर भारत को 5-1 की एकतरफा जीत दिला दी। बेल्जियम के लिए एकमात्र गोल एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 39वें मिनट में किया। (हि.स.)।
Sunday, April 26
Breaking News
- रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश
- 26 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- मुख्यमंत्री योगी के आर्थिक सलाहकार प्रो. केवी राजू बने नीति आयोग के सदस्य
- अलीगढ़ हादसे पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
- पश्चिम बंगाल में नबद्वीप, कटवा तथा बागदा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री टंकराम वर्मा
- सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
- मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात


