वॉशिगंटन/नई दिल्ली, (mediasaheb.com) अमेरिकी हमले में अलकायदा समूह के संस्थापक ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन (30) मारा गया। उस पर दस डॉलर का इनाम घोषित किया गया था। इस बात की पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को की है।वाइट हाउस के मुताबिक ‘हमजा बिन लादेन के मारे जाने से अलकायदा में न सिर्फ लीडरशिप की कमी हो गई है, बल्कि इसके महत्वपूर्ण अभियानों काे दुर्बल कर दिया है।’ हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि हमजा की मौत कब और कहां हुई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई के अंत में अमेरिका से खबर आई थी कि हमजा मारा गया है। लेकिन तब इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। अब शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद इस मामले की पुष्टि हो गई है कि हमजा बिन लादेन मारा जा चुका है। उसका पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्कार देने का ऐलान भी किया गया है। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


