संयुक्त राष्ट्र, (mediasaheb.com) । संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान में सेवा देने के लिए भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि भारतीय पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और दक्षिणी सूडान के लोगों की करीब एक साल तक सेवा की। यहां उनकी ड्यूटी में विस्थापित नागरिकों की सुरक्षा करना, समुदाय स्तर पर व्यवस्था बनाना और स्थानीय पुलिस के कौशलों का विकास करना शामिल था।
दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ 17 भारतीय शांति दूतों को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र पुलिस अधिकारियों के रूप में दी गई सेवा के लिए मेडल से सम्मानित किया गया।’’ दक्षिणी सूडान में भारतीय राजदूत एस डी मूर्ति ने कहा, ‘‘ हम यहां इस देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हैं।’’ (हि.स.)
Sunday, June 28
Breaking News
- उपमुख्यमंत्री साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल
- सीएम योगी 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर, 365 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- तिरुपति बालाजी दर्शन: अनंत अंबानी ने मुंडन कर भगवान के चरणों में अर्पित किए बाल
- जयपुर ग्रामीण सेवा शिविर में जिला प्रशासन का बेहतर प्रदर्शन, राजस्थान में मिला पहला स्थान
- लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा कोचिंग और लाइब्रेरी सील
- दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम
- अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम
- वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 1430 मौतों और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका
- दिल्ली में मेट्रो जैसी बस ट्रैकिंग सुविधा, बस स्टॉप पर मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
- राजस्थान में 300 नए पेट्रोल पंप खोलेगी एचपीसीएल, रिफाइनरी परियोजना को मिलेगा बड़ा विस्तार


