चटगांव, (mediasaheb.com) । बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम ( Zahoor Ahmed Chaudhary Stadium )में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रहीं हैं। अफगानिस्तान की टीम अपने नए कप्तान राशिद खान के साथ मैदान पर उतरी है। बतौर कप्तान राशिन ने मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है।
राशिद सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। राशिद 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू के नाम दर्ज था, जिन्होंने 20 साल और 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी हैं, जिन्होंने 21 साल और 77 दिन की उम्र में भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की थी।
उल्लेखनीय है कि विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान ने लेग स्पिनर राशिद खान को तीनों प्रारूपों में कप्तान बनाया है। (हि.स.)


