नई दिल्ली, (mediasaheb.com ) स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से संन्यास नहीं लेने का आग्रह किया है।लता मंगेशकर ने धोनी से संन्यास नहीं लेने का आग्रह करते हुए ट्वीट किया, ‘नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए. देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।’उल्लेखनीय है कि आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों हरा दिया। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवरों में 221 रनों पर सिमट गई। इस मैच में धोनी (50) और जडेजा (77) ने भारत को जीताने की भरकस कोशिश की, लेकिन लक्ष्य से 18 रन दूर रह गए। इस मुकाबले में मिली हार के बाद धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की खबरें जोरों पर हैं। (हि.स.)।
Tuesday, September 8
Breaking News
- Rashifal 8 September: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
- राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
- संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर
- बाढ़ में योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 6.83 लाख लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट बांटे
- यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन
- मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


