बगदाद, 06 जून (mediasaheb.com) । पश्चिमी इराक के अनबर प्रांत में बुधवार को अमेरिका समर्थित गठबंधन के हवाई हमले में छह इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकियों की मौत हो गई।
जॉइंट ऑपरेशन्स कमांड के
मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि प्रांतीय राजधानी रमाडी से 180 किलोमीटर पश्चिम में स्थित
उत्तरी-अल-बगदादी इलाके में हवाई हमला किया गया। इस दौरान आईएस के आतंकियों के दो
वाहन भी नष्ट कर दिए गए।
उल्लेखनीय है कि इराकी सरकार ने साल 2017 में इस्लामिक स्टेट पर जीत हासिल कर ली थी फिर भी अनबर के रेगिस्तानी क्षेत्र में आतंकी अभी भी सक्रिय है, जोकि सीमा से लगते पड़ोसी देश सीरिया, जॉर्डन और सउदी अरब की सीमा के साथ फैला है। (हि.स.)


