शिकागो 04 जून(mediasaheb.com)
। शिकागो में हिंसा की घटनाओं में तेज़ी से
वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में 52 लोगों को गोली लगी। इनमें से दस लोगों को मौत के मुंह में
जाने से बचाया नहीं जा सका। शिकागो पुलिस ने दावा किया है कि ये गोलीबारी की
घटनाएं गिरोहों में परस्पर रंजिशन हो रही हैं।
शिकागो पुलिस के डिप्टी चीफ एल
नागोड़े शहर के पश्चमी हिस्से पर निगाहें लगाए रखते है। उन्होंने कहा है कि इस
इलाके में मादक दवा के धंधे को लेकर दो गिरोहों में आए दिन हिंसात्मक घटनाएं हो
रही हैं। हालांकि 92 बंदूके
कब्जे में ली गई हैं और 18 लोगों को
हिरासत में भी लिया गया है।
मेमोरियल डे पर सोमवार को
गोलीबारी की एक घटना में पांच लोग मारे गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक
हिंसात्मक घटना बहुत दिल दहलाने वाली थी। मंगलवार को हुई इस घटना में दिखाया गया
है एक 24 वर्षीय महिला ब्रिटनी हिल की समीप से
गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि उसकी गोद में एक बच्चा था। पश्चमी शिकागो में हुई
इस घटना में एक व्यक्ति गाड़ी में समीप से गोली मार कर रफू चक्कर हो गया।
उल्लेखनीय है कि शिकागो में सन 2016 में 777 और 2018 में 561 लोग गोलीबारी में मारे गाए थे, जो अमेरिका के दो बड़े शहरों न्यू यॉर्क और लॉस एंजेल्स से
कहीं अधिक है। इसके बावजूद पुलिस का दावा है कि मौजूदा वर्ष के पहले पांच महीनों
में हिंसा में गिरावट हुई है। शिकागो पुलिस अधीक्षक जानसन ने कहा है कि जैसे जैसे
गर्मी आएगी,
हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो
सकती है लेकिन पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं।
(हिस)
Saturday, September 12
Breaking News
- रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, बच्चों की सीखने की गतिविधियों और पोषण व्यवस्था का लिया जायजा
- रायपुर : विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- समाजसेवा की नई जिम्मेदारी, रफीक मेमन बने छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के नायब सदर
- रायपुर : कुपोषण पर कड़ा प्रहार : नारायणपुर के 13 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को अब रोजाना मिलेगा मुफ़्त पौष्टिक नाश्ता
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की समीक्षा
- फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम, श्रीलंका से हारकर फाइनल से बाहर पाकिस्तान
- नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट
- BRICS Summit 2026: आज दुनिया देखेगी भारत का दम, पुतिन-जिनपिंग समेत कई दिग्गज एक मंच पर
- 8th Pay Commission: 3.8 फिटमेंट फैक्टर और 6% इंक्रीमेंट से कितनी बढ़ेगी पेंशन? समझें पूरा कैलकुलेशन
- Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च


