रायपुर(mediasaheb.com) । आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के परिपालन में बुधवार को श्री सौरभ शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के प्राधिकृत अधिकारी पद का विधिवत् कार्यभार माननीय कनीराम जी से आशीर्वाद प्राप्त कर ग्रहण किया।
इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि वे सहकारिता की भावना के अनुरुप सहकारिता के सिद्धांतों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए संघ को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के विकास, सदस्य हितों के संरक्षण तथा सहकारिता आंदोलन को नई दिशा प्रदान करने हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उपस्थित अधिकारियों ने श्री सौरभ शर्मा को प्राधिकृत अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कितना करते हुए सहयोग देने का आश्वासन दिया।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित प्रदेश में सहकारिता के विकास एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है तथा नवीन नेतृत्व में संघ के कार्यों को और अधिक गति उर्जावान श्री शर्मा जी से मिलने अपेक्षा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मौजूद इस अवसर पर संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती पूर्णिमा सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी धु्रव एवं संघ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


