रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ प्रदेश कुणबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से भारत माता चौक से तात्यापारा, रायपुर तक परम वीर, हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया।
प्रदेश महासचिव अमित डोये ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल जी साहू, विधायक रायपुर एवं श्री संजय श्रीवास्तव जी, अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही वातावरण “जय भवानी, जय शिवाजी” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें –श्री एस. एस. ब्राम्हणकर जी – संरक्षक, श्री जे. एन. गोदुंडे जी – संरक्षक, श्री रंजीत भाऊ मुनेश्वर जी, श्रीमती सारिका ताई गेडेकर – महिला अध्यक्ष, श्री पंकज ब्राह्मणकर जी – कार्यकारी अध्यक्ष, श्री अमित डोये जी – महासचिव, श्री उमेश घोड़मोरे, भाजपा नेता
श्रीमती सारिका गेडेकर, श्रीमती नैना ताई गढ़वे, श्रीमती लता झलके, श्रीमती हर्षदा टिचकुले, डॉक्टर सुधीर टिचकुले, हेमराज हाथीमारे, वासुदेव, निकेश, दिनेश, दुर्वास, राजेश, आकाश, शशिकांत, हरीलाल थेर, संगीता भंडारकर, हेमलता शिवनकर, गोपाल कुथे, वनिता कुथे, रूपनारायण थेर
उक्त सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर रैली का विधिवत शुभारंभ किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में डॉ. श्री यश गोदुंडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज का एवं अपूर्वा कुथे ने माता ताराबाई का स्वरूप धारण किया। दोनों पूरे नगर भ्रमण के दौरान घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे, जिससे शोभायात्रा का दृश्य अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक प्रतीत हो रहा था।
महिला मंडल द्वारा पारंपरिक *लेझीम नृत्य*, तलवार एवं लाठी प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। इस विशाल रैली में भाटापारा, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रायपुर के भाई-बहन सम्मिलित हुए। सभी श्रद्धालु भगवा वस्त्रों में सुसज्जित होकर डीजे की धुन पर नगर भ्रमण करते हुए शिवाजी महाराज के आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। चारों ओर भगवा ध्वज लहरा रहे थे तथा “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह शोभायात्रा न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को स्मरण कराने वाली रही, बल्कि समाज की एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का भी भव्य प्रदर्शन सिद्ध हुई।


