रायपुर (mediasaheb.com) । प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से भारत माता चौक, गुढ़ियारी से तात्यापारा चौक तक छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री महोदय द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर की जाएगी। शोभायात्रा में बहनों द्वारा पारंपरिक लेझीम एवं लाठी प्रदर्शन, बाजे-गाजे, बैंड एवं डीजे के साथ आकर्षक रैली तथा तीन सुसज्जित घोड़ों पर छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता जिजामाता एवं महारानी तारारानी की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस वर्ष संगठन द्वारा विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में पैदल सहभागिता का आह्वान किया गया है, ताकि समाज की एकता, अनुशासन एवं सामूहिक शक्ति का प्रभावी प्रदर्शन हो सके।
कार्यक्रम में नगर एवं प्रदेश के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से –
1. बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर लोकसभा
2. मीनल चौबे, महापौर, रायपुर नगर निगम
3. मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण
4. संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
5. सच्चिदानंद उपासने, वरिष्ठ भाजपा नेता
6. सुभाष अग्रवाल, प्रदेश संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ
प्रदेश महासचिव अमित डोये ने समस्त छत्तीसगढ़ के कुनबी समाज के भाई-बहनों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि “आपकी सहभागिता ही हमारी शक्ति है। आइए, हम सब मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों—शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा—को जन-जन तक पहुँचाएं।”
संगठन ने प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी सहभागी नागरिकों से अनुशासन एवं शांति बनाए रखने की अपील की है।जय भवानी! जय शिवाजी!


