रायगढ़, (mediasaheb.com)— अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की द्वारा स्थानीय युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पहल क्षेत्रीय विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कुल 35 छात्रों का चिन्हांकन किया गया। वरीयता सूची के आधार पर 11 छात्रों का चयन हुआ जिसमे 7 वेल्डर ट्रेड, 3 इलेक्ट्रिशियन ट्रेड और 1 फिटर ट्रेडशामिल है। इन छात्रों को गवर्मेंट आईटीआई सरिया, जिला सारंगढ़ में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु एक ग्राम स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया, जिसमें बड़े भंडार, छोटे भंडार, सरवानी और अमलीभौना ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच एवं अन्य शिक्षाविद शामिल थे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री ओम प्रकाश गुप्ता (सरपंच – बड़े भंडार), श्री घनश्याम यादव (उपसरपंच प्रतिनिधि – बड़े भंडार), श्री पीताम्बर देवांगन (उपसरपंच प्रतिनिधि – छोटे भंडार), श्री ओशराम सिदार (ग्राम – अमलीभौना), श्री फणीन्द्र सिदार (ग्राम – सरवानी) सहित अन्य पंचायत सदस्यगण शामिल थे। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें चीफ बिजनेस ऑफिसर शामिल थे। साथ ही, आईटीआई हेतु चयनित सभी छात्र भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अदाणी पावर लिमिटेड, आईटीआई सरिया का इंडस्ट्री पार्टनर है। श्री शशधरा दास के मार्गदर्शन में संस्थान के सतत विकास हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्रों को यूनिफॉर्म, बैग, किताबें और स्टेशनरी किट प्रदान की भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, आईटीआई सरिया में अध्ययन हेतु एक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ श्री शशधरा दास और श्री अजीत राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम समिति के सदस्य श्री सुशील प्रधान ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “तकनीकी शिक्षा आज की आवश्यकता है। एक शिक्षित व्यक्ति समाज और देश के विकास में योगदान दे सकता है।”
Monday, April 6
Breaking News
- आज का राशिफल 6 अप्रैल 2026, मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
- नेपाल में संकट गहराया, सरकार ने हफ्ते में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया
- मिथिला को नई सुविधा: दरभंगा-बेंगलुरु सीधी उड़ान का शुभारंभ, पहले दिन ही सीटें फुल
- बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
- पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका
- एअर इंडिया ने इजरायल उड़ानें 31 मई तक निलंबित की, भारतीय यात्रियों में चिंता बढ़ी
- ईरान की सीमा में घुसकर अमेरिका का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, मौत के जबड़े से सुरक्षित निकाला अपना जांबाज पायलट
- सबका साथ–सबका विकास से ही संभव सिकल सेल का उन्मूलन : राज्यपाल पटेल


