रायपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन आयोग (NAAC) से A+ ग्रेड प्राप्त मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग में स्थापित इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर में रियल-टाइम उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फ्यूचर जनरेशन टेक्नोलॉजी (FGT) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें एंटीस्केलेंट, एंटीकोरोशन एजेंट्स, बायोडिस्पर्सेंट्स और बायोसाइड्स जैसे कूलिंग टावर के लिए उपयोगी उन्नत रासायनिक समाधानों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रीयेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, कुलसचिव श्री गोकुलनंद पांडा तथा डॉ. आशा अंभाइकर, निदेशक, एमएसईआईटी सहित मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित उद्योग प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री विकास जोशी, स्वामी – फ्यूचर जनरेशन टेक्नोलॉजी (FGT) ने लॉन्च किए गए उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि ये रसायन विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योगों में उपयोगी सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में उद्योग और शिक्षा जगत के बीच विचारों का सक्रिय आदान-प्रदान हुआ और अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जो शैक्षणिक व औद्योगिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
Thursday, October 22
Breaking News
- कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल
- IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
- भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
- IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
- भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
- शेयर बाजार में खुलते ही हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का; इन स्टॉक्स में मची भगदड़
- 42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत
- दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान


