पुणे,(mediasaheb.com)| नवीन विचारों, रचनात्मकता, प्रतिभा और लीक से हटकर सोचने का संयोजन एक सफल स्टार्टअप की कुंजी है. यही वह चीज है जो भारत को भविष्य की महाशक्ति बनाएगी. चूंकि भारतीय बाजार दुनिया में इतना बड़ा है, इसलिए यहां लाखों स्टार्टअप शुरू करने की जरूरत है. ऐसे विचार डॉ. पंकज जैन ने व्यक्त किए.
नवाचार, ऊष्मायन और आविष्कार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में तीन दिवसीय प्रतियोगिता ले छलांग हैक एमआईटी डब्ल्यूपीयू 2025 का उद्घाटन किया. वे इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे.
इस अवसर पर ब्लू ओशन स्टील्स के सीईओ डॉ. पंकज जैन नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर यूएसए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कोरडे और एक्सेंचर कंपनी के प्रबंध निदेशक भूपेश गहरोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
इसके अलावा, एमआईटी के संस्थापक ट्रस्टी और एमआईटी टीबीआई के निदेशक प्रो. प्रकाश जोशी, एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. आर.एम.चिटणीस, प्र कुलपति तथा कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ. मिलिंद पांडे, डॉ. कृष्णा वर्हाडे, डॉ. कृष्णप्रसाद गुनाले, डॉ. अंजलि साने, डॉ. मंगेश बेडेकर, डॉ. अक्षय मल्होत्रा तथा डॉ. सिद्धार्थ चक्रवर्ती उपस्थित थे.
एमआईटी डब्ल्यूपीयू के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड और एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड की अवधारणा के आधार पर स्टार्टअप कार्यक्रम ले छलांग हैक एमआईटी डब्ल्यूपीयू 2025 का आयोजन किया गया है.
Thursday, September 24
Breaking News
- भोपाल में 27 सितंबर को मुख्यमंत्री-स्टार्टअप संवाद, नए आइडिया पर मंथन
- छत्तीसगढ़ में 13.96 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, लक्ष्य से 179% आगे
- NO PUC NO Fuel: 1 अक्टूबर से बिना वैध PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
- उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बनेंगी 50 किमी सीमेंट सड़कें, बिछेगी सीवरेज लाइन
- रूसी तेल पर भारत को ‘सजा’ से पहले US को चेतावनी, जेपी मॉर्गन CEO का बयान
- चीनी निवेश वाली ऑटो कंपनियों को PLI का लाभ दे सकती है सरकार, बड़ा अपडेट
- इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
- इंदौर मेट्रो की पहली अंडरग्राउंड खुदाई शुरू, 1000 टन की TBM से बनेगी सुरंग
- डायल-112 हीरोज: आधी रात दो अलग-अलग घटनाओं में डायल 112 बनी मददगार—आधी रात रास्ता भटकी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जवानों ने परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी, एसएलडीसी के आधुनिकीकरण के निर्देश


