पुणे (mediasaheb.com), | ध्रुव ग्लोबल स्कूल, नांदे के होनहार स्पीड स्केटर ध्यान जोशी ने बैंगलोर में आयोजित ६२वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अपना दबदबा दिखाया है. स्केटर्स की गति का परीक्षण करने वाली इस प्रतियोगिता में जोशी ने अद्भुत प्रदर्शन किया. उन्होंने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता. जोशी ने ९ से ११ वर्ष आयु वर्ग में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. एक युवा प्रतिभा से राष्ट्रीय चैंपियन बनने तक का उनका सफर खेल के प्रति उनके समर्पण और जुनून का प्रमाण है. इस प्रतियोगिता में प्रदर्शित उनके उल्लेखनीय कौशल, फोकस और खेल भावना के साथ साथ उनकी लगन और कड़ी मेहनत सराहनीय थी. ध्यान जोशी ने ध्रुव ग्लोबल स्कूल के स्केटिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लिया है. उन्होंने इससे पहले स्केटिंग प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीते हैं. ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपाणी और प्रिंसिपल संगीता राउत ने उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी.
Wednesday, September 23
Breaking News
- बंडा में मादक पदार्थ सेवन से मृत्यु मामले में न्यायिक जांच के लिए एकल सदस्य जांच आयोग नियुक्त
- सेवा की कहानी: परंपरागत गौपालन को आधुनिक तकनीक का साथ, राजनाथ ने खड़ा किया सफल डेयरी व्यवसाय
- बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक
- देवास के पुंजापुरा में प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से करेंगे वर्चुअली संवाद
- सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी
- पक्के आशियानों से संवर रही जिंदगी, खुशहाल जीवन का मिला नया आधार
- उद्योगों की विद्युत संबंधी समस्याओं पर एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने किया सीधा संवाद
- ‘जो कृष्ण का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता’- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर जोरदार निशाना
- गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर
- एम हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम


