नई दिल्ली (mediasaheb.com) | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उन्हें पर्याप्त संरक्षण नहीं मिलेगा वे आगे नहीं बढ़ सकते हैं। श्री खरगे ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा “नरेन्द्र मोदी जी, देश के एससी, एसटी, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं की छात्रवृत्तियों को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है। ये शर्मनाक सरकारी आँकड़े बताते हैं कि सरकार ने लाभार्थियों के सभी वजीफों मे भारी कटौती तो की है साथ ही औसतम साल-दर-साल 25 प्रतिशत फंड भी कम ख़र्च किया है।” उन्होंने कहा “जब तक देश के कमज़ोर वर्ग के छात्रों को अवसर नहीं मिलेगा, उनके हुनर को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा तब तक हम अपने देश के युवाओं के लिए नौकरियां कैसे बढ़ा पाएंगे। आपका ‘सबका साथ, सबका विकास‘ का नारा, रोज़ाना कमज़ोर वर्गों के अरमानों का मज़ाक उड़ाता है |(वार्ता)
Sunday, August 9
Breaking News
- सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर की मुलाकात पर बोलीं सुप्रिया सुले, ‘यह उनका अंदरूनी मामला’
- कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा
- CG में अब 24 घंटे मिलेगा राशन, देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन ATM हुआ शुरू
- PM मोदी और JD वेंस की अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा
- धार में दर्दनाक सड़क हादसा, गुजरात के युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर; 6 की मौत
- जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य आगाज, नड्डा-भजनलाल ने निकाली तिरंगा रैली
- बिहार में शराबबंदी खत्म करने की सलाह, NCAER की रिपोर्ट में राजस्व और अपराध को लेकर बड़ा दावा
- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा टली, कांवड़ यात्रा के चलते संतों ने लिया फैसला
- भोपाल पुलिस कमिश्नर तक ‘सीक्रेट नागरिक’ पहुंचाएंगे अपनों और लोगों की शिकायत
- काकोरी ट्रेन एक्शन-डे पर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री


