पुणे (mediasaheb.com) | ध्रुव ग्लोबल स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा मायरा मुतागी ने अनस इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 16वीं राष्ट्रीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य दर्पण श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस सफलता पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रिंसिपल संगीता राउतजी ने उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.
मायरा के पैरों से आती घुंघरू की आवाज और चेहरे पर सुन्दर मुस्कान ने वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. नर्तकी मायरा के घुंघरू और मुस्कान दोनों एक साथ झूम रहे थे. वह अपने नृत्य से एक सुन्दर धुन उत्पन्न कर रही थी. उनकी हर अभिव्यक्ति, स्वर, ताल, गति और मुद्रा में एक लय थी. उनका नृत्य एक अनूठा संयोजन और अभिव्यक्ति है और इसी के बल पर उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मायरा मुतागी ने भारतीय शास्त्रीय ओडिसी नृत्य शैली की जूनियर आयु वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीता. उन्हें सत्र के सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में भी सम्मानित किया गया. उन्होंने शुभाश्री राउतराई के मार्गदर्शन में नृत्य की तैयारी की थी.
Friday, June 26
Breaking News
- जनगणना से तय होगी विकास की नई दिशा, योजनाओं से लेकर प्रतिनिधित्व तक पड़ेगा बड़ा असर
- परिवहन सचिव ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों के साथ की समीक्षा बैठक
- ‘पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं’ : बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले ने साफ की कानूनी स्थिति
- MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग
- 65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक
- AMCA प्रोजेक्ट में नया संकट, अमेरिकी इंजन की कीमत दोगुनी से ज्यादा; दूसरे विकल्प की तलाश
- आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, 2 हजार मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान
- MP में फिर शुरू होंगे प्रमोशन! 4.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ
- देश के बड़े शहरों में खत्म हो रही जमीन, बढ़ती आबादी के बीच कहां रहेंगे लोग?
- BRICS में PM मोदी की कूटनीतिक चाल, ट्रंप का पैंतरा पड़ा फीका; चीन भी बढ़ाना चाहता है दोस्ती का हाथ


