भोपाल (mediasaheb.com), अग्रणी संस्था जन परिषद की ब्रांड एम्बेसडर, वरिष्ठ पदाधिकारी और माउंट एवरेस्ट विजेता सुश्री भावना डेहरिया ने गत दिवस दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोकागुआ (6961 मीटर) को बधाई सफलतापूर्वक फतेह कर लिया है। उस समय चोटी पर माइनस 27 डिग्री तापमान था। इसके पहले सुश्री भावना माउंट एवरेस्ट, किलिंमजरी, कोशिआस्को और एल्बर्स को फतेह कर चुकी हैं। अब उनको दुनिया की सात शिखरों में से केवल दो को फतेह करना शेष रह गया है। सुश्री भावना ने अपनी इस उपलब्धि को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्पित किया है। ज्ञात हो भावना ने छिंदवाड़ा के एक बहुत छोटे से ग्राम तमिया से अपनी यात्रा प्रारंभ की है। जन परिषद परिवार के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री महान भारत सागर एवं जन परिषद के संयोजक श्री रामजी श्रीवास्तव ने भावना की इस अति महत्वपूर्ण सफलता पर उनको बधाईयां प्रेषित की हैं। संस्था के महासचिव श्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कि भावना के भारत आगमन पर गरिमामय सम्मान किया जाएगा।
Saturday, July 11
Breaking News
- सपा अध्यक्ष भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं: सीएम योगी
- रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
- किसानों को घटिया उर्वरक व कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों की जब्त हो सकती है बैंक गारंटी
- एबीडीएम विकसित भारत @ 2047 के लिए मजबूत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र का आधार बनेगा : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा
- 19 जुलाई को गुरु का पुष्य नक्षत्र प्रवेश, चार राशियों की चमकेगी किस्मत
- मध्यप्रदेश राज्य ट्रायथलॉन अकादमी चयन ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा
- भारत-इंग्लैंड पांचवां टी20 आज, टीम इंडिया बचाएगी साख और क्लीन स्वीप रोकने उतरेगी
- स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में टेस्ट फिफ्टी लगाने वाली पहली महिला बनीं
- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू- मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर का भ्रमण दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया


