नई दिल्ली (mediasaheb.com)| पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां राजघाट के निकट निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि सरकार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध मिला था।
मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं क्योंकि स्मारक के लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा और उसके लिए जगह आवंटित करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह का गुरुवार शाम यहां एम्स में निधन हो गया था।अंतिम संस्कार से पहले डॉक्टर सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। (वार्ता)
Saturday, July 11
Breaking News
- IRCTC की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च, टिकट बुकिंग में होंगे 4 बड़े बदलाव
- सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण बना आत्मनिर्भरता की नई राह
- नशा, नाश की जड़ है, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों को कर देता है बर्बाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 11 जुलाई को इंदौर में मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ
- होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी! मोदी सरकार की नई स्कीम से EMI होगी कम, जानें किसे मिलेगा लाभ
- भारत में बनेगा आयरन डोम इंटरसेप्टर? राफेल की बड़ी योजना, इजरायल-भारत रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई ताकत
- कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता! आंध्र प्रदेश में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दोनों फेफड़े पूरी तरह हुए खराब
- 11 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
- संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना


