मुंबई, (mediasaheb.com)| 18 नवंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी | कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ खूब चर्चा में रही है। इस साल 06 सितंबर को फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, 17 जनवरी 2025, देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियति बदल दी। इमरजेंसी से पर्दा हटेगा सिर्फ सिनेमा में।
ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।(वार्ता)
Wednesday, October 28
Breaking News
- Smart TV पर मुफ्त चैनल देखने वालों को झटका? TRAI के नए प्रस्ताव से बदल सकते हैं FAST ऐप्स के नियम
- CM साय आज सूरजपुर-बलरामपुर दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और आमसभा को करेंगे संबोधित
- Jio Platforms Share Listing: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुए जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर
- आसाराम की पैरोल खत्म, सरेंडर में देरी से जोधपुर जेल में नहीं मिला प्रवेश; सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
- Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?
- CG ACB रिपोर्ट में राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट, आदिवासी जिलों के लोग शिकायत करने में आगे
- RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 91 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
- लैंडफॉल के बाद चक्रवात ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ से झारखंड तक, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


