रायपुर (mediasaheb.com)| PHD चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है।चैम्बर दूरदर्शी, सक्रिय ,गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है,जो उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप मे कार्य करता है।PHDCCI भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सदभाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता हैं, ये संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने केलिए कई क्षेत्रों में 1,50,000 से अधिक छोटे बड़े एवम मध्यम उद्योगों से जुड़ा
हुआ है.
PHDCCI भारत और विदेशों में दूतावास और हाय कमीशन के साथ मिलकर
अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और व्यावसायिक अवसरों को लाने के लिए भी काम
कर रहा हैं। PHDCCI का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बहरीन में 6 जीसीसी देशों के लिए स्थापित है।
PHDCCI ने पार्टियों के बीच हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों के
माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघों और संगठनों को सहयोजित
किया हैं। देश में क्षमता निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में पीएचडी चैंबर जर्मनी के
कोनराड एडेनायर फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रित उद्यमशीलता विकास प्रशिक्षण
कार्यक्रम आयोजित भी करता हैं। चैंबर का मुख्यालय दिल्ली में हैं और उसके क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु,उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में स्थापित है।
Thursday, August 6
Breaking News
- झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों की नई मांग, बोले- CM से सीधे होगी बातचीत, मीडिया भी रहे मौजूद
- भारत बनेगा ग्लोबल कंटेंट हब! PM मोदी और Netflix के Co-CEO के बीच हुई अहम चर्चा
- BCI कसेगा देशभर के लॉ कालेजों पर शिकंजा
- ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित
- मांगों पर अड़े पटवारी: सरकार के खिलाफ पटवारियों का मोर्चा, सात सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई
- होटल-ढाबों व संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग, विजयराघवगढ़ में पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी
- 220 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ की बड़ी उपलब्धि: जटिल त्वचा प्रत्यारोपण से युवक को मिला नया जीवन
- एनालॉग पनीर पर एमसीबी प्रशासन की सख्ती, 7 डेयरी और 2 होटलों में चला विशेष जांच अभियान
- रामायण में रावण की मां कैकसी की कहानी, जिसने दशानन को जन्म दिया
- महुआ से बदली महिलाओं की तकदीर, वन धन योजना ने दी आत्मनिर्भरता की नई पहचान


