रायपुर (mediasaheb.com)| मरीज़ मास्टर रणबीर सोनी 14 वर्ष बुखार पीलिया के लक्षण के साथ अत्यंत गंभीर स्थिति में बेहोशी की हालत में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में रेफर होकर राजीम से आये थे, हॉस्पिटल के पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम महापात्र द्वारा इनका पूर्ण परीक्षण करने के पश्चात ज्ञात हुआ कि पीलिया दिमाग में पहुंच गया है जिससे उनकी बेहोशी की स्थिति हुई है परीक्षण के बाद पता चला कि मरीज को हेपेटाइटिस ए हुआ है साथ में मरीज को स्क्रब टाइफ़स (Scrub typhus) जो की कीड़े के काटने से होने वाली बीमारी है से ग्रसित है, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया, सारे परीक्षण और जरुरी उपचार (वेंटिलेटर सपोर्ट) दिया गया मरीज़ हेपेटाइटिस ए के लिवर फैलियर की स्थिति में था जो की अत्यंत गंभीर अवस्था है, जिससे कई बार लिवर प्रत्यारोपण (लिवर ट्रांसप्लांट) की जरूरत भी पड़ती है, मरीज के परिजनों को उपलब्ध उपचार के बारे में सारी जानकारी एवं मरीज की स्थिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उनकी सहमति से अस्पताल में उपलब्ध सारे उपचार दिए गए जिसमे, क्रिटिकल केयर की टीम /न्यूरोलॉजी टीम /गैस्ट्रो की टीम सम्मिलित है, उपचार के दौरान मरीज तीन दिन बाद मरीज़ पूर्ण रूप से होश में आ गया मरीज़ चौथे दिन से अपने परिवार जनों से बातचीत करनी शुरू कर दी इसके पश्चात मरीज को जनरल वार्ड में शिफ्ट करके डिस्चार्ज कर दिया गया, हेपेटाइटिस ए खानपान से होने वाली बीमारी है जो बारिश के मौसम में आम है , जिससे 1% से कम लोगों को लिवर फैलियर की स्थिति होती है समय पर उपचार मरीज की जान बचा सकती है।
Monday, October 5
Breaking News
- एशियन गेम्स में दुनिया ने देखा भारत की नारी शक्ति का दम: निर्मला भूरिया
- कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
- योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी
- यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी
- लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शिक्षा से होगी तरक्की की राह प्रशस्त, बच्चों को नियमित रूप से भेजें स्कूल: राज्यमंत्री गौर
- रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा
- शिक्षा से होगी तरक्की की राह प्रशस्त, बच्चों को नियमित रूप से भेजें स्कूल: राज्यमंत्री गौर
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल


