जगदलपुर ,(mediasaheb.com)| बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां नक्सलियों की ओर से लगाये गये शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के विस्फोट की चपेट में आने से सुरक्षा बल के पांच जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। (वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन : मंत्री राजपूत
- भोपाल में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे CM मोहन यादव, रोजगार और AI-रोबोटिक्स पर होगा फोकस
- इटारसी के पास बागदेव में दिखता है अनोखा नजारा, जहां हाईवे और रेलवे ट्रैक बनाते हैं X आकार
- नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाने MP सरकार का बड़ा प्लान, अमरकंटक में 11,657 हेक्टेयर में बसेगी सैटेलाइट सिटी
- डेटा चोरी करना होगा मुश्किल! भारत ने 5.56 KM फ्री-स्पेस में बनाया क्वांटम Key Distribution का रिकॉर्ड
- 15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बदलाव! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव


