9April से 94.3 माय एफ एम पर खेलिए इंडियन करोड़पति लीग सीज़न 2, जीतिए एक करोड़ तक के ईनाम और चार्टर प्लेन में वैकेशन ट्रिप का मौका
रायपुर (mediasaheb.com) जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतज़ार था , वो मौक़ा आ गया है , आपके पास क्रिकेट के 20 – 20 सीज़न को और भी रोचक बनाने के लिए माय एफ एम लेके आया है ,
रामा मोटो कॉर्प इंडियन करोड़पति लीग सीज़न 2 जिसका आगाज़ रजबंधा स्थित 94. 3 माय एफ एम ऑफिस में हुआ – इस मौके पर माय एफ एम आर जे अनिमेष , आर जे नेहा और आर जे अर्जुन ने इंडियन करोड़पति लीग” सीजन -2 के विषय में जानकारी दी और सोशल मीडिया लाइव से इस एक्ससाइटमेंट को सभी तक पहुंचाया | इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुरु चरण होरा , रामा मोटो कॉर्प के जनरल मैनेजर श्री एम एम आर चौधरी एवं लिंक प्रॉपर्टी डेवलेपर्स के स्ट्रेटेजिक कंसल्टेंट ( strategic consultant) अनिमेष दुबे उपस्थित थे | रायपुर के उभरते परफ़ॉर्मर अगम ने इस मौके पर क्रिकेट सीज़न के लिए एक ख़ास रैप सुनाया | आर जे नेहा ने क्रिकेट से जुड़े कुछ सवाल किये , इस इनॉग्युरेशन की फन और मस्ती को माय एफ एम आर जेस के सोशल मिडिया पेजेस पर भी देख सकते हैं |
“इंडियन करोड़पति लीग” सीज़न 2 के टाइटल स्पांसर हैं रामा मोटोकॉर्प- टाटा ट्रक्स और बसेस की नयी डीलरशिप, एसोसीएट स्पोंसर महाचक्र टैंक्स एवम पाइप्स और लिंक सर्नेनिटी हाईट्स – प्रोजेक्ट बाय लिंक प्रॉपर्टी डेवेल्पर्स लिमिटेड |
इस बार माय एफ़ एम , इंडियन करोड़पति लीग से रेडियो की दुनिया में अभूतपूर्व इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार आपके पास मौका है अपने परिवार के साथ, अपने चार्टर प्लेन से शानदार वेकेशन पर जाने का । और साथ ही आपके पास एक करोड़ तक के ईनामों के पूल में डुबकी लगाकर , इस गर्मी में ईनामों की बारिश में भीगने का एंटरटेनिंग चांस भी । मैच एनालिसिस के साथ, माय एफएम आरजेज़ के नज़रिये से टी ट्वेंटी के मैचेज़ को एन्जॉय कीजिये सिर्फ़ “इंडियन करोड़पति लीग” सीजन-2 में। अधिक जानकारी के लिए सुनते रहिये माय एफएम, चलो आज कुछ अच्छा सुनते है… (the states. news)

