जगदलपुर, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के सुकमा जिले में तीन इनामी नक्सली सहित 33 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने आज बताया कि इनमें से तीन नक्सली एक-एक लाख रुपये के इनामी हैं। आत्म समर्पित सभी नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन की पुर्नवास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नवीन कैंपों की स्थापना का ग्रामीणों पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। पिछले सप्ताह ही जिले के तोंडामरका और डब्बामरका क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है। इन कैंपों की स्थापना के बाद विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।(वार्ता)
Tuesday, June 23
Breaking News
- RPSC को जल्द मिलेगा नया चेयरमैन: चार नामों पर मंथन, बड़े फैसले की तैयारी तेज
- शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा
- अल-नीनो और इथेनॉल की दोहरी मार! भारत के चीनी एक्सपोर्ट पर कई साल तक लग सकता है ब्रेक
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श
- वैष्णो देवी यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी
- बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 425 थानों की कमान अब इंस्पेक्टर रैंक अधिकारियों को
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा! SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अधिकारी-कर्मचारी सवालों के घेरे में
- अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों की जांच तेज, प्रयागराज में SIT का गठन
- हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म


