रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वावधान में 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता* का शुभारंभ आगामी 28 अगस्त से 06 सितंबर 2025 को रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार पिछले 23 वर्षों से सफलतापूर्वक जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से महिला एवं पुरुष निशानेबाज, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में निम्नलिखित वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे 10 मीटर राइफल एवं पिस्टल शूटिंग,25 मीटर पिस्टल शूटिंग,50 मीटर राइफल एवं पिस्टलशूटिंग विभिन्न प्रतियोगिता के हर मैच व हर वर्ग में भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक अर्जित
करने पर निशानेबाजों को ईस्ट ज़ोन,ऑल इंडिया जी.वी मावलंकर जो कि प्री-नेशनल है इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
पंजीकरण की प्रक्रिया प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण (Registration) राष्ट्रीय रायफल संघ (NRAI) की
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं।सभी छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।निवास प्रमाणपत्र के लिए वोटर आईडी कार्ड ,पासपोर्ट , पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी ।
यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के युवा निशानेबाजों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में एक अहम भूमिका निभाएगी।
Sunday, August 9
Breaking News
- सीतामढ़ी में खुला बिहार का पहला फिश ब्रूड बैंक, रोजगार और मछली उत्पादन बढ़ेगा
- एयर इंडिया फ्लाइट के एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, दोनों ड्यूटी से हटाए गए
- उदयपुर की अरावली पर अवैध निर्माण का खुलासा, 160 में 144 निजी प्रोजेक्ट
- बिहार के 18 जिले मानव तस्करी के हाई रिस्क जोन, सामने आई चिंताजनक तस्वीर
- वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट जलमग्न, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
- क्या बांग्लादेश बन रहा है ‘दूसरा पाकिस्तान’? ISI, कट्टरपंथ और भारत की बढ़ती चिंता
- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद SAD का बड़ा दांव, महिला आरक्षण बिल पर दिया समर्थन
- कम तेल आयात के बावजूद 26% बढ़ा भारत का क्रूड बिल, रूस सबसे बड़ा सप्लायर
- महिला आरक्षण पर राहुल गांधी और रिजिजू आमने-सामने, केंद्रीय मंत्री ने बताए संविधान के नियम
- बिहार में गंगा किनारे बनेंगे 16 नए जेटी, 10 स्टील जेटी का निर्माण शुरू


