नयी दिल्ली (mediasaheb.com) देश भर में राष्ट्रीय COVID टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 189.63 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह 7 बजे तक 189 करोड़ 63 लाख 30 हजार 362 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में COVID संक्रमण के 3275 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 19 हजार 719 हो गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3010 लोग COVID से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 47 हजार 699 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 23 हजार 430 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 93 लाख 79 हजार सात कोविड परीक्षण किये गये हैं।(वार्ता)
Thursday, July 16
Breaking News
- श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी बयान पर मचा बवाल, मौलाना जरजिस अंसारी के दावे से बढ़ा विवाद
- काशी को डबल इंजन सरकार ने दी बड़ी सौगात, गंगा और वरुणा के समानांतर दो बड़ी एलिवेटेड रोड निर्माण को मंजूरी
- लखनऊ में आईआईएम रोड किनारे भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
- आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, दोस्त अमीन हाजी ने किया बचाव
- रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका उत्तर प्रदेश, कई अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ा
- दिल्ली में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की अवधि बढ़ी, अब आठ अगस्त तक चलेगी
- रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को
- वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था
- CG की 19 नदियों के उद्गम स्थल होंगे संरक्षित, संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी आर्थिक बढ़त, चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव


