मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड की रियासत के हिन्दी सिनेमा जगत में यूं तो अपने दमदार अभिनय से कई सितारों ने दर्शकों के दिलो पर राज किया लेकिन एक ऐसा भी सितारा हुआ जिसने न सिर्फ दर्शकों के दिल पर राज किया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें …राजकुमार.. .माना. .वह थे. ..संवाद अदायगी के बेताज बादशाह कुलभूषण पंडित उर्फ राजकुमार .. ।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 08 अक्टूबर 1926 को जन्में राजकुमार स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर के रूप में काम करने लगे। एक दिन रात्रि गश्त के दौरान एक सिपाही ने राजकुमार से कहा ..हजूर आप रंग. ढंग और कद काठी में किसी हीरो से कम नहीं है। फिल्मों में यदि आप हीरो बन जायें तो लाखो दिलो में राज कर सकते हैं ..राजकुमार को सिपाही की यह बात जंच गयी, और फिर उन्हों ने बॉलीवुड का रुख किया । (वार्ता) by: uni
Previous Articleफिल्म के सेट पर बहुत टॉर्चर करती थीं प्रियंका :फरहान अख्तर
Next Article दिशा ने काराया हॉट फोटोशूट

