रायपुर, (mediasaheb.com) CM भूपेश
बघेल ने राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक पर साल राज्य युवा महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की
है।
भूपेश बघेल ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिनों तक
चले राज्य युवा महोत्सव के समापन समारोह में यह घोषणा करते हुए कहा कि हमारे लोगों
के बीच में भाईचारा है। हम कोई भी गांव, जिले में
रहें, हमारा जो संबंध है,जो भाईचारा और एकता है, वह मजबूती
के साथ बना रहे। इसी उद्देश्य से इस युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा
कि इस आयोजन से कलाकारों और युवाओं के आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण
दास महंत ने कहा कि युवा महोत्सव में तीन दिनों तक 7000 से अधिक
युवाओं ने अपने खेल, कला-संस्कृति का प्रदर्शन किया। उन्होंने
कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का युवाओं के लिए एक सपना था, एक आदर्श था, उठो
जागो-संघर्ष करो।श्री महंत ने कहा कि शिक्षा से चरित्र का निर्माण होता है और इस
समय अच्छी सरकार का साथ युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खेलबो, जीतबो और
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करें।
समापन समारोह को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं खेल एवं युवा
कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री
मोहम्मद अकबर,स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह
टेकाम,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह
भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी भी मौजूद
थे।(वार्ता)
Friday, February 20
Breaking News
- कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मौतों पर उमंग सिंगार को याद दिलाई ‘औकात’, CM मोहन यादव ने मांगी माफी
- लाउड स्पीकर पर आरती पर दो पक्षों में जमकर पथराव, दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग में चमकेगा नए भारत का खेल विजन
- 2027 चुनाव से पहले यूपी में RSS सक्रिय, योगी के बाद डिप्टी CMs की मोहन भागवत से मुलाकात
- वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
- लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए बढ़ी टेंशन
- छतरपुर की 18 वर्षीय बेटी का जलवा, कैनोइंग में जीते 20 मेडल—स्टेट से इंटरनेशनल तक लहराया परचम
- अफगानिस्तान में पत्नियों पर हिंसा ‘लीगल’ की चर्चा, भारत में क्या है कानून और कितनी है सजा?
- मोटापे के इलाज में बड़ी राहत, सरकारी अस्पताल में मुफ्त बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू
- भारत-जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी


