मुंबई (media
saheb.com) रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने और वैश्विक स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन तेजी बनी रही और इस दौरान सेंसेक्स 51 हजार अंक और निफ्टी 15 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में सफल रहा।
BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 117.34 अंक बढ़कर 50731.63 अंक पर रहा और एनएसई का निफ्टी 28.60 अंक बढ़कर 14924.25 अंक पर रहा। आम बजट पेश किए जाने के बाद से लगातार शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है और आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 51 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 51073.27 अंक और एनएसई का निफ्टी 15 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 15014.65 अंक के रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गया।
दिग्गज कंपनियों में लिवाली के बल पर जहां सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली देखी गयी।BSE का मिडकैप 0.93 प्रतिशत गिरकर 19413.17 अंक और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत फिसलकर 19096.06 अंक पर आ गया।
बीएसई में आज कुल 3128 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1325 कंपनियां हरे निशान में जबकि 1651 कंपनियां लाल निशान में रहीं। इसके अलावा 152 कंपनियाें में कोई बदलाव नहीं हुआ।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, March 17
Breaking News
- जदयू से केसी त्यागी का इस्तीफा, आगे की रणनीति का किया खुलासा
- कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग से बदलेगी तस्वीर
- रमजान में पाकिस्तान की बमबारी पर भड़का भारत, UN में आतंक और अहमदियों पर भी उठाए सवाल
- बुरहानपुर में सनसनीखेज मर्डर: एकतरफा प्यार में महिला कर्मचारी की चाकू से हत्या
- ऋतिक रोशन–प्राइम वीडियो की नई साझेदारी: ‘मेस’ से मचने वाला है धमाल
- सारी हदें पार: क्यों पड़ोसी मुस्लिम देश देखना चाहते हैं ईरान की तबाही?
- प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुचारु:कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू
- क्रॉस वोटिंग पर सख्त एक्शन: कांग्रेस के तीन विधायकों की सदस्यता पर संकट, पार्टी से निलंबन
- सवाल छोटा था, जवाब लंबा क्यों? मंत्री पर भड़के ओम बिरला
- Gas Booking e-KYC: क्या अब जरूरी है KYC? पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस

