रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarah ) की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा
कि आज का दिन जहां हम सभी भारतवासियों के लिए अपार गौरव का है,वहीं जिन मनीषियों एवं महान नेताओं के कारण भारत को विश्व का
सर्वश्रेष्ठ संविधान मिला, आज उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का
दिन है।
सुश्री उइके ने आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह
में ध्वजारोहण करने तथा आकर्षक परेड की सलामी लेने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित
करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के
प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, प्रथम
प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू, प्रथम
विधि मंत्री बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को विशेष तौर पर याद करते हुए भारत को
आजादी दिलाने के लिए त्याग और बलिदान करने वाले सभी भारतवासियों, शहीदों और पुरखों को भी नमन किया।
उन्होने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सबसे पिछड़े अंचलों, सबसे कमजोर तबकों और सबसे जरूरतमंद लोगों को सबसे पहले राहत
देने की शुरूआत की है।लोहंडीगुड़ा में जमीन वापसी, चार हजार
रू. प्रति मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक, निरस्त वन अधिकार दावों की समीक्षा, सामुदायिक वन अधिकार पट्टों की स्वीकृति में तेजी, निर्दोष आदिवासियों को आपराधिक प्रकरणों से मुक्ति, 22 लघु-वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री
हाट बाजार क्लीनिक योजना जैसे अनेक फैसलों का अच्छा असर हुआ है।
सुश्री उइके ने कहा कि सरकार ने जहां गांव-गांव में स्वावलंबन
और विकास की अलख जगाकर किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं के
लिए कार्य करने का प्रयास किया है,वहीं नई
औद्योगिक नीति में ऐसे प्रावधान किए गये हैं कि स्थानीय संसाधनों, खनिजों और स्थानीय उपजों का ‘वेल्यू
एडीशन’ अर्थात मूल्य संवर्द्धन हो और लोगों को
स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। (वार्ता)
Saturday, March 7
Breaking News
- MP: इस जिले में BJP की नई मंडल कार्यकारिणी घोषित, 25 पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
- MP में खसरे की दस्तक: 4 जिलों में मिले 12 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
- उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान
- ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली, निगम परिषद में कलेक्टर गाइड लाइन पर तीखी बहस
- बम की अफवाह से मेदिनीपुर कोर्ट में हड़कंप, बम स्क्वाड ने 3 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन
- निशांत कुमार को MLC बनाने की अटकलें, JDU की आज सदस्यता में बड़े नेता रहेंगे मौजूद
- 10 मार्च को रांधा-पुआ, 11 मार्च को मनाई जाएगी शीतलाष्टमी
- उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ का अनोखा पर्यटन: जशपुर के चाय बागान और सोगड़ा आश्रम की खूबसूरती
- रमजान माह हो या श्रवाण माह -इबादत करों या भक्ति एक ही है।
- महिला हॉकी विश्व कप 2026 पर नजर, क्वालिफिकेशन की जंग में उतरेगी भारतीय टीम

