लखनऊ, (mediasaheb.com) श्रीरामजन्मभूमि #Ramjanmbhoomi का सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद बहुत सारे लोग लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को उनके पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह के बंगले पर तलाशते हुए पहुंचे। कल्याण सिंह को ‘बाबूजी’ के नाम से पुकारने वाले लोगों ने जब उन्हें लखनऊ में नहीं पाया तो काफी निराश हुए।
दो दशक पहले श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के नायकों में एक रहे कल्याण सिंह को आज भी लोग उसी तरह से देखते हैं। इसी आंदोलन के कारण कल्याण सिंह जेल गए और सन 92 में बाबरी ढांचा विध्वंस के बाद उनकी सरकार तक बर्खास्त की गई। आंदोलन के दौरान उनके भाषण सुनकर भीड़ उत्साहित हो जाया करती थी। उनसे मिलने के लिए आने वाले लोग उन्हें ‘बाबूजी’ कहा करते थे। बाबूजी भी रोजाना सुबह से ही अपने समर्थकों की समस्या या परेशानियों को सुनने के लिए अपने आवास पर बैठ जाते थे। ऐतिहासिक तारीख नौ नवम्बर 2019 को जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो बहुत सारे लोगों ने ‘बाबू जी’ को तलाशते हुए राज्यमंत्री संदीप सिंह के बंगले का रुख किया लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि बाबू जी तो दिल्ली गये हुए हैं और अगले सप्ताह लखनऊ आने पर ही मुलाकात हो सकेगी।
कल्याण सिंह को बाबूजी पुकारने वालो की संख्या हजारों में है और उन नामों में से एक नाम आलोक सिंह का है। आलोक सिंह ने बताया कि वह शनिवार को राज्यमंत्री संदीप सिंह के दो माल एवेन्यू बंगले पर पहुंचे थे। वे आज भी रामभक्तों के प्रिय हैं। सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि बाबू जी से भेंट नहीं हो पायी, इसलिए अब वापस लौट रहा हूं। कारसेवकों के लिए बाबूजी कल भी नायक थे और आज भी नायक हैं। उनके आने पर वे पुन: उनसे मिलने के लिए आवास पर आयेंगे।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल एवेन्यू आवास पर आकर कल्याण सिंह से भेंट की थी। इस भेंट के कई मायने निकाले जा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले हुई मुलाकात आगे की कड़ी को जोड़ती है। (हि.स.)।
Thursday, February 19
Breaking News
- एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय में शिवजयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी
- विशेष लेख: आदिवासी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई विकास गाथा, सीएम विष्णुदेव साय के मॉडल की चर्चा
- छुट्टी पर घर आए रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत
- शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1236 अंकों की गिरावट के साथ बंद; निफ्टी 25500 के नीचे फिसला
- वैश्विक पटल पर हिन्दी ,अब महाशक्ति भारत का स्वर : डॉ. संजय अनंत
- हार्दिक पांड्या का दिल जीतने वाला अंदाज, साइन की हुई जर्सी पाकर भावुक हुआ नीदरलैंड खिलाड़ी
- फुलेरा दूज पर ये गलती कर बैठे तो शुभ की जगह मिल सकता है अशुभ फल!
- ACB का बड़ा एक्शन: जनपद पंचायत के RES SDO 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- दिल्ली में 24 अटल कैंटीनों का उद्घाटन, CM का संकल्प – कोई भूखा नहीं सोएगा


