मुंबई (mediasaheb.com) | बिग बॉस में जलवे बिखरेने के बाद जसलीन मथारू और भजन सम्राट अनूप जलोटा एक बार फिर साथ आने वाले हैं। दोनों एक फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ में साथ दिखेंगे। फिल्म में अनुप जलोटा सिंगर रैपर बनेंगे और जसलीन उनकी स्टूडेंट। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में फिल्म के मुहूर्त के समय फिल्म के बारे में बात करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि पिछले साल दिवाली के पहले एक धमाका किया था बिग बॉस में हिस्सा लेकर और ये फिल्म इस दिवाली से पहले का धमाका है। जसलीन के साथ मेरे रिश्ते को लेकर लोगों के मन में बहुत सारी गलत धारणाएं हैं इस फिल्म से सब साफ हो जाएगा। बिग बॉस में अनूप जलोटा के संग अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए जलसीन ने कहा कि उस समय मजाक में कहीं गई बात इतनी बड़ी हो जाएगी मुझे मालूम नहीं था। उसी रिश्ते के बारे में फैली गलतफमियां दूर करने के लिए यह फिल्म बनाई जा रही है। जसलीन ने बताया कि इस फिल्म की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग मुम्बई में होगी।
इस फिल्म को जसलीन के पिता केसर मथारू डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के एक सीन के साथ इसकी शूटिंग शुरू भी हो गई है। फिल्म में अनूप जलोटा रैपर के अवतार में दिख रहे हैं। उनके सर पे कैप, गले में कई चैन, हाथों में रिवाल्वर है।
Thursday, February 19
Breaking News
- AI समिट से बिल गेट्स का अचानक नाम हटाया, अंकित वोरा संभालेंगे कमान
- छत्रपति शिवाजी जयंती पर पुणे में भगदड़, कई लोग घायल, हजारों की भीड़ जमा
- महाराष्ट्र में BJP को तगड़ा झटका! 9 पार्षदों के दांव से कांग्रेस का मेयर पक्का
- सीआईआई मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी की राय: बजट 2026-27 पर क्या कहा
- शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम, 101 बटुकों का सम्मान कर दिया संदेश
- वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जलवा, नीदरलैंड्स को करारी शिकस्त
- SU-30, राफेल और ब्रह्मोस के तांडव ने किराना हिल्स धंसा दिया, एक्सपर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट लीक किया
- CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक, ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सुपर-8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी, जानें किस टीम से कब होगी टक्कर
- असम में SIR प्रक्रिया पूरी, अब चुनाव तारीखों का इंतजार; CEC ज्ञानेश कुमार ने EVM बदलाव पर दी जानकारी

