रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
है। सुश्री उइके ने यहां जारी शोक संदेश में श्री अग्रवाल की आत्मा की शांति के
लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भूपेश
बघेल ने श्री अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा
की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने
की प्रार्थना की है।
ज्ञातव्य
है कि राजनांदगाँव के शतवर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री अग्रवाल का आज निधन हो गया।
वे राजनांदगांव में जन आंदोलनों के पुरोधा थे। प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जन नाट्य संघ और अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन
से अंतिम समय तक सक्रियता पूर्वक जुड़े हुए थे। वार्ता (the states. news)


