नई दिल्ली (mediasaheb.com) राज्यसभा के 252 वें सत्र की कार्यवाही कोरोना महामारी के कारण
उत्पन्न असाधारण स्थिति के मद्देनजर बुधवार को निर्धारित अवधि से पहले ही अनिश्चितकाल
के लिए स्थगित कर दी गयी।
राज्यसभा के सभापति एम
वेंकैया नायडू ने मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने
से पहले अपने समापन वक्तव्य में कहा कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न असाधारण
हालातों को देखते हुए सदन की कार्यवाही निर्धारित तिथि आगामी एक अक्टूबर से पहले
आज ही स्थगित की जा रही है। सत्र की शुरूआत गत 14 सितम्बर को विशेष सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी
एहतियाती कदमों के साथ शुरू हुई थी।
वेंकैया नायडू ने कहा कि
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस सत्र में सदन की 18 बैठकें होनी थी लेकिन केवल 10 बैठकें
ही हो सकी हैं। उन्होंने सत्र के दौरान हुए कामकाज पर संतोष व्यक्त किया लेकिन इस
दौरान सदन में विपक्ष के व्यवहार को लेकर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद
जतायी कि भविष्य में इस तरह का अशोभनीय आचरण नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस दौरान
25 विधेयक
पारित किये गये और छह पेश किये गये। शून्यकाल में 92 और विशेष उल्लेख के तहत 62 मुद्दे
उठाये गये। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने चीन सीमा पर स्थिति और स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी के संबंध में वक्तव्य दिये। वार्ता (the states. news)
Saturday, May 30
Breaking News
- जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप
- सरकारी दफ्तर बना शराबखाना! शाम होते ही कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल
- Petrol Diesel Price Today: क्या आधी रात महंगा हुआ तेल? पेट्रोल 115.69 और डीजल 100.92 रुपये, यहां जानें नए रेट
- अधिकमास की पूर्णिमा 30 या 31 मई? जानें सही तिथि और व्रत का दिन
- 1 जून से बिहार में बस यात्रा होगी महंगी, सरकार ने किराए में 10-15% की बढ़ोतरी की
- 19 साल की पूजा सिंह ने रचा इतिहास, ऊंची कूद में तोड़ा 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड
- 8 जून से फिर दौड़ेंगे वाहन: विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण अंतिम चरण में
- केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश, कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए सावधानी
- 30 फरवरी बना मुसीबत! हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला की भारतीय नागरिकता पर उठाए सवाल
- जून 2026 में 5 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत


