मुंबई (mediasaheb.com) | अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने भारत को पहला वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव को 61वें जन्मदिन की बधाई दी हैं। रणवीर सिंह ने कपिल देव के साथ तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रणवीर ने इसके कैप्शन में लिखा-‘हैप्पी बर्थडे लेजेंड…थैंक्यू हमें राह दिखाने के लिए। आपने हमें हमेशा गर्व महसूस कराया है…अब हमारी बारी है!’
कपिल देव के साथ की इन तस्वीरों में रणवीर हू-ब-हू कपिलदेव की तरह ही लग रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ’83’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म ’83’ में कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए ना सिर्फ अपने लुक में बदलाव किये हैं, बल्कि फिल्म के लिए उन्होंने कपिल देव का मशहूर शॉट, जिसे नटराज शॉट कहते हैं भी लगाया है। यह फिल्म 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर के अलावा सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंगे। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमघरों में रिलीज होगी। ( हि स ) # Kapil Dev

