मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस‘ 17 सितंबर को रिलीज होगी। काफी समय से सैफ अली खान,
जैकलीन फर्नांडीस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’
चर्चा में है। फिल्म से सितारों के फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद मेकर्स ने इसका एक पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के नए पोस्टर में सैफ,
जैकलीन, अर्जुन और यामी गौतम नजर आ रहे हैं।
फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए यामी गौतम ने लिखा,
“अब बारी है भूतों के डरने की। भूत पुलिस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस 17
सितंबर को रिलीज हो रही है।”
पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार का नाम विभूति, अर्जुन कपूर का नाम चिरौंजी, यामी का माया जबकि जैकलीन फर्नांडीस के किरदार का नाम कनिका होगा। फिल्म को रमेश तौरानी, अक्षय पुरी और जया तौरानी ने प्रोड्यूस किया है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, March 22
Breaking News
- पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, बिजली-पेट्रोलियम पर अहम मंथन
- भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा, लेकिन सीवेज-जल कर से बढ़ सकता है खर्च
- असम में कांग्रेस का बड़ा दांव: छह दलों से गठबंधन, BJP की बढ़ी मुश्किलें
- 2 साल की मासूम गिरी दूसरी मंजिल से, 17 साल के युवक ने दिखाया हीरो जैसा साहस
- प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सर्वाधिक समय तक सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया
- 22 मार्च को जिले में आयोजित होगी साक्षरता आकलन परीक्षा, 40065 शिक्षार्थी होंगे शामिल
- कन्या पूजन में क्या दें दान? माता रानी को प्रसन्न करने वाली शुभ चीजों की पूरी लिस्ट
- मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा
- F-35 के बाद अब F-15 पर निशाना: होर्मुज के पास ईरान की आक्रामक कार्रवाई
- नवरात्रि पर जेलों में आध्यात्मिक माहौल, बंदियों को मिली विशेष सुविधाएं

