नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कांग्रेस कार्यसमिति की आपात बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन और संसद के शीतकालीन सत्र के मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है। यह बैठक गुरुवार सुबह 9ः30 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बैठक में अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी समेत अन्य कांग्रेस नेता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार को घेरने के अलावा महाराष्ट्र में सरकार गठन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन को हरी झंडी दे चुकी हैं। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान कह चुके हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी। (हि.स.)
Monday, April 6
Breaking News
- विजय सिन्हा का बयान—’सीएम पद की दौड़ में नहीं, NDA में सभी नेता बराबर’
- यूरिया की कालाबाजारी पर कार्रवाई तेज, एसडीएम व उप संचालक ने किया निरीक्षण
- भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर NSG कमांडो ने दिखाया पावर शॉ
- 80KM की रफ्तार से होगी बारिश, बंगाल-सिक्किम में फट सकते हैं बादल, IMD का अलर्ट
- नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
- विजय मेवाड़ा के हत्यारों को फांसी देने की मांग में तेज़ी, कैंडल मार्च में मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल
- 28 रन बनाकर विराट कोहली ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर ने जड़ा ‘दोहरा शतक’
- LPG संकट का सरकार ने किया हल, ‘छुटकू’ सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई, आईडी दिखाकर ले जाएं
- स्थापना दिवस पर विशेष- शून्य से शिखर तक भाजपा का सफर
- दो राज्यों को सांस्कृतिक डोर से जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास : मुख्यमंत्री डॉ यादव


