रायपुर (mediasaheb.com)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लोकतंत्र और खरीद-फरोख्त रोकने की सम्भावना बताते हुए आंदोलन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया में बदलाव क़ानून सम्मत है और इससे किसी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं होता।
नगरीय निकायों में विसंगतिपूर्ण स्थिति लगातार सामने आती थी, जो नगरीय निकाय के अध्यक्ष है, महापौर है वे किसी और दल के होते है और पार्षदों में किसी और दल का बहुमत होता था तो सामान्य सभा में बजट पारित कराने में और दिन प्रतिदिन की कार्यो में लगातार विरोधाभास की स्थिति होती थी। हंगामें की स्थिति बनती थी और जनता की सुविधा और अधिकारों को खतरा उत्पन्न होता था। इसे दूर करने के लिये एक समन्वयवादी व्यवस्था बनाने के लिये और एक तर्कसंगत व्यवस्था बनाने के लिये कि यदि पार्षद अपने मुखिया को चुनेंगे तो इससे नगरीय निकायों की व्यवस्था बेहतर होगी। यही व्यवस्था हमारे देश की संविधान में है। हमारे लोकतंत्र में है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का चयन भी व्यवस्था के तहत होता है और इसी व्यवस्था को लागू करना कैसे गलत है भारतीय जनता पार्टी बतायें?
Saturday, February 21
Breaking News
- आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
- भैरव देव की भव्य झांकी का आगाज, युवाओं में जोश; जानिए इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व
- भारत-पाक मुकाबले का महा रिकॉर्ड: 2024 फाइनल भी पड़ा फीका, करोड़ों ने देखा लाइव मैच
- राहुल गांधी का हमला: पीएम के ‘समर्पण’ से भारत बन रहा ‘डेटा कॉलोनी’
- स्कूल बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, नहर में गिरी बाइक; मौके पर मचा हड़कंप
- मनोज सिन्हा का कड़ा संदेश: देशद्रोह करने वालों को नहीं मिलेगी माफी, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी
- BLA का नया वीडियो: पाकिस्तानी सैनिकों की गुहार—‘हमें क्यों छोड़ दिया’, सामने आई बेबसी
- बंगाल SIR मामले में SC सख्त, अब न्यायिक अधिकारी करेंगे निगरानी; ममता सरकार पर उठे सवाल
- गुजरात के वलसाड में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
- शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने ₹18,000, अनुदेशकों पर भी CM योगी का ऐलान

