पटना, (mediasaheb.com) मकर संक्रांति के दिन उमंग, उत्साह और मस्ती का प्रतीक पतंग उड़ाने की लंबे समय से चली आ
रही परंपरा मौजूदा दौर में काफी बदलाव के बाद भी बरकरार है।
आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ में भले ही लोगों में पतंगबाजी का
शौक कम हो गया है लेकिन मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा आज भी बरकारार
है। इसी परंपरा की वजह से मकर संक्रांति को पतंग पर्व भी कहा जाता है। मकर
संक्रांति पर पतंग उड़ाने का वर्णन रामचरित मानस के बालकांड में मिलता है।
तुलसीदास ने इसका वर्णन करते हुए लिखा है कि ‘राम इन
दिन चंग उड़ाई, इंद्रलोक में पहुंची जाई।’ मान्यता है कि मकर संक्रांति पर जब भगवान राम ने पतंग उड़ाई
थी, जो इंद्रलोक पहुंच गई थी। उस समय से लेकर
आज तक पतंग उड़ाने की परंपरा चली आ रही है।
वर्षों पुरानी यह परंपरा वर्तमान समय में भी बरकरार है। आकाश
में रंग-बिरंगी अठखेलियां करती पतंग को देख हर किसी का मन पतंग उड़ाने के लिए
लालायित हो उठता है। प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को
मकर संक्रांति के दिन लोग चूड़ा-दही खाने के बाद मकानों की छतों तथा खुले मैदानों
की ओर दौड़े चले जाते हैं तथा पतंग उड़ाकर दिन का मजा लेते हैं।
मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी करते लोगों का उत्साह देखकर
ऐसा प्रतीत होता है कि आज मकर राशि (मकर रेखा पर) में प्रवेश कर चुके सूर्य को
पतंग की डोर के सहारे उत्तरी गोलार्द्ध (कर्क रेखा) की ओर खींचने का प्रयास कर रहे
हों। ताकि, उत्तर के लोग भी ऊर्जा के स्राेत सूर्य
की कृपा से धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकें।(वार्ता)
Friday, February 20
Breaking News
- आईटी और BPO की नौकरियां 4 साल में हो जाएंगी खत्म, एआई को बनाना होगा तगड़ा विकल्प
- ब्रजेश पाठक ने किया बटुक पूजन, अब राजभर ने खेला ‘समरसता’ वाला दांव
- RS सीट पर उद्धव सेना ने ठोंका दावा, MVA के पवार भी ‘वापसी’ को तैयार
- ट्रेनिंग में मुलाकात और DM चैंबर में शादी, IAS कपल ने पेश की सादगी की मिसाल
- ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में पहुंचीं नामग्या खंपा, भारत की ऑब्जर्वर ने दमदारी से रखा शांति प्रस्ताव
- MP में महुआ मदिरा होगी अन्य राज्यों में भी ड्यूटी फ्री, आबकारी नीति 2026 में किया प्रावधान
- शेख हसीना जैसा हाल होगा, नए पीएम पर भड़के यूनुस समर्थक?
- पीएम गतिशक्ति पोर्टल के नक्शे से तय हों डूब वाले वन क्षेत्र, वन विभाग ने जल संसाधन विभाग को दिए निर्देश
- Virat Kohli की RCB के बॉस होंगे अवराम ग्लेजर, पूनावाला को पछाड़ दिया 16,500 करोड़ का ऑफर!
- कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मौतों पर उमंग सिंगार को याद दिलाई ‘औकात’, CM मोहन यादव ने मांगी माफी


