रायपुर(mediasaheb.com) देश बहर में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की बंपर जीत के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारवार्ता लेकर कहा कि देश अब एक नए युग मे प्रवेश कर रहा है|
उन्होने कहा कि दो लोगों से शुरु होकर यह पार्टी आज यहां तक पहुंची है| उल्लेखनीय है कि NDA ने लोकसभा चुनाव 2019 में 349 सीटें मिली है|
डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस चुनाव में लोगों ने वंशवाद और जातिवाद को नकारा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बता दिया कि बदलापुर की राजनीति नहीं चलेगी|
भूपेश पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर चुटकी लेते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि वे(भूपेश) जहाँ जहाँ चुनाव प्रचार करने गए वहां वहां कांग्रेस की हर हुई. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अमेठी,भोपाल और दुर्ग में प्रचार किया, जहाँ कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में कांग्रेस को केवल 2 सीट बस्तर और कोरबा में जीत मिली है. 9 सीटों पर भाजपा ने कब्ज़ा किया है.


