रायपुर,(mediasaheb.com) भाजपा सांसद संतोष पांडेय के द्वारा लगाए गए आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर किसानों के धान 2500 रू. प्रति क्विंटल में खरीदने का वचन दिया था और कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने तो वचन पूरा किया। 2018-19 में धान की खरीदी 2500 रुपया प्रति क्विंटल की दर से किया और आगे भी इसी दर पर ही धान की खरीदी करेंगे भी। अब भाजपा सांसद और भाजपा नेताओं की बारी है यदि भाजपा नेताओं के मन में छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति हमदर्दी है तो, किसानों का भला चाहते हैं तो, किसानों को आर्थिक रूप मजबूत करने की सोच रखते हैं तो वे मोदी सरकार के पास जाएं और मांग करें कि पिछले 3 साल से सेंट्रल पूल में चावल खरीदने की जो नीति छत्तीसगढ़ के लिए लागू की गई थी उस नीति को ही निरंतर लागू रहने दिया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो जाये।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा का किसान विरोधी चरित्र छत्तीसगढ़ की जनता 15 साल से देखी रही है, अब लोकसभा में भी भाजपा का किसान विरोधी चेहरा दिख गया है। जब कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ के किसानों के चावल को सेंट्रल पुल में खरीदने के नियम को शिथिल करने की मांग कर रहे थे ऐसे में भाजपा के सांसद फिर एक बार अपने किसान विरोधी मनसूबे को ही आगे बढ़ाते हुये किसानों का पक्ष रख रहे कांग्रेस सांसदों का विरोध किये। भाजपा सांसदों ने सदन में एक बार भी छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदी गई धान के चावल को सेंट्रल पुल में लेने के नियम को शिथिल करने की मांग सदन से नहीं किया। बल्कि आम जनता को जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में गुमराह करने का काम किया वही कृत्य को सदन में दोहराया। भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के हित की बातों को सदन में रखते हैं। भाजपा के सांसदों को छत्तीसगढ़ के किसानों की तनिक भी चिंता है तो उन्हें सदन में खड़े होकर एक स्वर में कांग्रेस के सांसदों के द्वारा उठाई गई मांगों का समर्थन करना चाहिए।
Friday, April 10
Breaking News
- 30 लाख बेस प्राइस, 28 बार बोली; संजीव गोयनका ने ‘सिक्सर किंग’ चौधरी पर किया दांव
- यूरिया, डीएपी की कीमत बढ़ाने पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा रिकॉर्ड चेक
- परशुराम जयंती की तारीख को लेकर उलझन हुई दूर, 19 अप्रैल को प्रदोष काल में मनेगा जन्मोत्सव और यह है पूजा का शुभ मुहूर्त
- बिरहोर के भाई की अनकही गाथा: मुख्यमंत्री साय ने किया बिरहोर जननायक पुस्तक का विमोचन
- बिहार में बस सफर होगा महंगा, परिवहन विभाग ने किराया 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का जारी किया प्रस्ताव और एक महीने में मांगे सुझाव
- महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत नंदनवार ने किया आजीविका संवर्धन केंद्रों का निरीक्षण
- बिहार को जल्द मिलेगा पहला भाजपाई मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद दिल्ली में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग शुरू
- थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त
- वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस बैकफुट पर, चुप्पी से अल्पसंख्यक नेता नाराज, भाजपा का आक्रामक रुख
- करण पटेल और अंकिता भार्गव के तलाक की खबरें निकलीं महज अफवाह, पत्नी अंकिता ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

