धमतरी / रायपुर(mediasaheb.com)|प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 27 फरवरी को तेरहवीं किश्त की राशि जारी की गई है। उप संचालक, कृषि मोनेश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक योजना के तहत जिले के 83 हजार 63 पात्र किसानों के खाते में 16.61 करोड़ रूपये की राशि तेरहवीं किश्त के रूप में हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिली, वे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छः हजार रूपये किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा हर चार माह में दो-दो हजार रूपये दिया जाता है। जिन किसानों के खाते में किश्त की राशि नहीं मिली, उन्हें लोक सेवा केन्द्र से ई-केवायसी कराने कहा गया है। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और मोबाइल नंबर केन्द्र में बताना होगा। साथ ही बैंक में उक्त दस्तावेज के साथ सम्पर्क कर आधार सीडिंग कराएं, जिससे कि योजना के तहत तेरहवीं किश्त की राशि प्राप्त हो सके।
Tuesday, August 18
Breaking News
- मसूद अजहर का हिमायती और जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध समर्थक गिरफ्तार, बिहार से जुड़े जफर पर फंडिंग के आरोप
- Bastar में सुरक्षा से विकास तक बदली तस्वीर, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में अधिकारियों ने दिया प्रेजेंटेशन
- भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री बेहाल, रेलवे स्टेशन पर कैब बंद; ऑटो वाले मांग रहे डेढ़ से दोगुना किराया
- जेवर से बढ़ेगी यूपी की औद्योगिक रफ्तार, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल हब से लेकर फार्मा क्लस्टर तक को मिली मंजूरी
- Bina Railway Update: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम, 16 ट्रेनें रद्द और 48 का रूट बदला
- eHRMS और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कृषि विस्तार अधिकारी संघ का कलम बंद आंदोलन
- मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
- CJI सूर्यकांत अब TISS दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट नहीं होंगे, संस्थान ने बदला फैसला
- भिंड में भीषण सड़क हादसा, लोडिंग वाहन-ट्रक की आमने-सामने टक्कर; UP के 8 मजदूरों की मौत
- Delhi SIR: तुगलकाबाद और ओखला में सबसे ज्यादा वोट कटने का खतरा, सिर्फ 52% और 54.66% फॉर्म जमा


