रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में मुख्य आरोपित डाॅ. पुनीत गुप्ता ने थाने में हाजिर होने के लिए अगली तारीख की मांग की है। शुक्रवार को पुनीत गुप्ता के वकील गोलबाजार थाने पहुंचे और उन्होंने डॉ. पुनीत गुप्ता के थाने में हाजिर होने की अगली तारीख की मांग की। इस दौरान पुनीत के वकील के साथ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता व वकील नरेश गुप्ता भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि डीकेएस घोटाला मामले में पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे गोलबाजार थाने में पेश होना था। लेकिन दोपहर तक पुनीत गुप्ता गोलबाजार थाना नहीं पहुंचे। इसके बाद देर शाम को पुनीत के वकील ने थाना पहुंच कर अगली तारीख की मांग की। (हि स)।
Wednesday, February 18
Breaking News
- कूनो में खुशखबरी: ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38
- भारत और फ्रांस के बीच 21 अहम समझौते, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा
- Gold Price Crash: सोने के दामों में बड़ी गिरावट, 75 हजार से भी सस्ता होगा सोना — ताजा रेट जारी
- अर्शदीप की एंट्री, कुलदीप बाहर! नीदरलैंड्स मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI लगभग तय
- एमवाय अस्पताल में सख्ती, सुपरिटेंडेंट और भवन अधिकारी को नोटिस, BVG पर 25 हजार जुर्माना
- वेस्ट बैंक में इजरायल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, 8 मुस्लिम देशों ने जताई कड़ी आपत्ति — जानें पूरा प्लान
- जल्द बड़ा फैसला आएगा’ — केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के जम्मू-कश्मीर बयान से मची हलचल
- रतलाम में बारिश, इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में अलर्ट; 2 सिस्टम के असर से एमपी का मौसम बदलेगा, उज्जैन-गुना भी भीगेंगे
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का तोहफा, सेक्टर-61 से गौर चौक तक नया रूट बनेगा
- ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


