(mediasaheb.com) खान डॉटर और एक्ट्रेस सारा अली खान शुक्रवार को दिल्ली में पहली बार रैंप पर उतरी। ट्रेडिशनल लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी। सारा अली खान ने फैशन डिजायनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। कैट वॉक करते हुए सारा के दिलकश अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। शो के दौरान फर्स्ट लाइन में बैठे कार्तिक आर्यन और सारा के भाई इब्राहिम अली खान उन्हें चियर करते नज़र आए। रैंप पर वॉक करने के दौरान सारा ने नमस्ते कर सबका दिल जीत लिया।
इन दिनों सारा और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री खूब चर्चा में है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। सारा अपनी एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल लुक में उनकी खूबसूरती को पसंद करने वालों की तादाद में लगातार इज़ाफा हो रहा है।
सारा ने ‘कॉफी विद करण’ शो पर खुलासा किया था कि वह कार्तिक आर्यन को काफी पसंद करती हैं। दोनों एक साथ फिल्मी पर्दे पर भी जल्द नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म ‘लव आज कल-2’ की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से सारा और कार्तिक आर्यन की कुछ फोटोज़ भी वायरल हुईं थी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। (हि स )
Tuesday, March 10
Breaking News
- कई बार जज ऐसी टिप्पणी करते हैं: केजरीवाल से जुड़े मामले में ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
- ट्रंप के ईरान युद्ध पर नरम रुख से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,945 पर, निफ्टी 106 अंक चढ़ा
- ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर सियासी घमासान, TMC सांसद बोले—टीम इंडिया पर शर्म आती है; कांग्रेस ने भी जताई नाराजगी
- भोपाल में प्रॉपर्टी होगी महंगी, कलेक्टर गाइड लाइन में 20 से 100 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव
- नाबालिग से दुष्कर्म पर 20 साल की सजा, अदालत ने आरोपी पर लगाया अर्थदंड
- LPG सिलेंडरों की किल्लत पर सरकार सख्त, एस्मा लागू; पहले इन लोगों को मिलेगा गैस
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरिया पुलिस ने पत्रकार कमरून निशा को महिला सशक्तिकरण हेतु किया सम्मानित
- विश्व विजेता टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, BCCI ने 131 करोड़ रुपये के इनाम का किया ऐलान
- सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस
- CBSE 12वीं गणित पेपर पर विवाद: QR कोड स्कैन करते ही बजा इंग्लिश गाना, छात्रों ने जताया छेड़छाड़ का शक

