नई दिल्ली, (mediasaheb.com) पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत
दोसांझ और अभिनेत्री नीरू बाजवा की लीड भूमिकाओं से सजी बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म
‘शाडा’ का पहला पोस्टर जारी होने के कुछ ही दिनों बाद दूसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया
है।
खास बात यह है कि लगन के दिनों में जहां आमतौर पर
दूल्हा अपनी शादी के दिन घोड़े की सवारी करता है, वहीं ‘शाडा’ के इस सुपर क्यूट और मजेदार दूसरे पोस्टर में दिलजीत
दोसांझ और नीरू बाजवा दोनों घोड़ों की सवारी कर रहे हैं।
पोस्टर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म सभी मानदंडों और
लिंग संबंधी बाधाओं को अलग कर रही है यानी यहां पुरुष और महिला में कोई भेद नहीं
है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म सिर्फ एक ‘शाडा’ की शादी की विशेषता को ही नहीं, बल्कि दो शाडाओं की शादी
की विशेषता समेटे हुए होगी, जो वाकई बहुत ही दिलचस्प होगी। निर्देशक जगदीप सिद्धू पारंपरिक तमाम बाधाओं को
इस फिल्म के जरिये तोड़ते नजर आ रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्म ‘किस्मत’ के निर्देशक और सुपरहिट
फिल्म ‘निक्का जालीदार’ के लेखक जगदीप सिद्धू ने ’शाडा’ को लिखा और निर्देशित किया है। ए एंड ए एडवाइजर्स के अतुल भल्ला और अमित भल्ला
ने फिल्म का निर्माण किया है। इन्होंने इससे पहले सुपरहिट फिल्में ‘कैरी ऑन जट्टा-2’ और ‘बधाइयां जी बधाइयां’ जैसी फिल्में दे चुके हैं
और ब्रेट फिल्म्स से अनुराग सिंह, अमन गिल और पवन गिल भी उनके साथ हैं। अमन गिल ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं, जबकि अनुराग सिंह, अक्षय कुमार की मुख्य
भूमिका वाली फिल्म ‘केसरी’ का निर्देशन करने के अलावा पंजाबी सुपरहिट फिल्में ‘जट्ट जूलियट- 1 और 2’ और राष्ट्रीय अवार्ड
विजेता फिल्म ‘पंजाब 1984’ का निर्देशन कर चुके हैं। (हि.स.)।
Tuesday, March 3
Breaking News
- 9 सवारियां, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत का सफर, वीडियो देख चकराया पुलिस का माथा
- तेल में आग और बाजार में भागमभाग: क्या भारतीय निवेशकों को घबराना चाहिए? हिस्ट्री क्या कहती है?
- फरवरी 2026 में भी कारों की बिक्री में रफ्तार, Tata की बिक्री 34%, Mahindra की 19% बढ़ी
- अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon ने कम की फीस, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
- मैहर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बंद रहेंगे माँ शारदा के पट, जानें कब खुलेंगे गर्भगृह के द्वार
- MP की सड़कों पर टोल का ‘बड़ा खेल’, आदेश से पहले ही वसूले करोड़ों, PWD मंत्री ने दी सफाई
- प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, होली बधाई के बहाने नेता कर रहे दावेदारी, सौंप रहे बायोडाटा
- MP में मत्स्यपालकों के अच्छे दिन आएंगे, सरकार ला रही है नई मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में हर अंचल में होगी कैबिनेट बैठक
- Chandra Grahan 2026: आज होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल की टाइमिंग
- महाकाल के आगे चंद्र ग्रहण फेल, ग्रहण के दिन खुले रहेंगे मंदिर के पट, बाबा खेलेंगे होली

