नई दिल्ली (media saheb.com) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवजोत सिद्धू सुनील जाखड़ का स्थान लेंगे।
कांग्रेस ने आधिकारिक बयान में कहा , “ पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना करती है।”
पार्टी ने रविवार को यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाने को मंजूरी दी है। पार्टी ने इसके अलावा पंजाब में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। ये सर्वश्री संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी,
पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी। श्री नागरा को सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के प्रभार के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
पंजाब की राजनीति में इस ताजा घटनाक्रम को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के खेमे के बीच गुटबाजी के परिप्रेक्ष्य में दोनों नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की पार्टी की कोशिशों से जोड़ा जा रहा है। श्री सिद्धू ने कैप्टन सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं और उन्हें बेअदबी का मामला नहीं सुलझाने का दोषी ठहराया है।वहीं कैप्टन सिंह ने श्री सिद्धू पर पार्टी की तर्ज पर नहीं चलने का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने नवजोत सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग वापस ले लिया था।
अगले पंजाब विधानसभा के दृष्टिगत पार्टी दोनों नेताओं के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें एकजुट करना चाहती है। कांग्रेस ने हालांकि स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव कैप्टन सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा।(वार्ता) For English News : the states.news
Previous Articleशेयर बाजार में भारी गिरावट
Next Article CCORONA की रिकवरी दर बढ़कर 97.32 फीसदी हुई

